यूक्रेन : भ्रष्टाचार रोधी जांचकर्ताओं ने ज़ेलेंस्की सरकार के अधिकारियों के घर की छापेमारी

कीव, 19 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन में भ्रष्टाचार रोधी जांचकर्ताओं ने बुधवार सुबह एक कथित आपराधिक संगठन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। इस संगठन में राजनेताओं और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अलावा राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के प्रशासन के सदस्य भी शामिल होने का आरोप है। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रीय भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एनएबीयू) ने राष्ट्रपति कार्यालय की उप प्रमुख इरीना मुद्रा और सांसद वादिम स्टोलार से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। एनएबीयू और विशेषीकृत भ्रष्टाचार रोधी अभियोजक कार्यालय (एसएपीओ) ने कहा कि वे एक ऐसे ‘आपराधिक संगठन’ का पता लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं, जो उनके अनुसार “वर्तमान और पूर्व यूक्रेनी सांसद के नेतृत्व में चल रहा है तथा इसमें राष्ट्रपति कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य लोग शामिल हैं।”

दोनों एजेंसियों ने शुरुआत में मामले में शामिल लोगों के नाम या उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों का खुलासा नहीं किया और कहा कि विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। ‘फॉरेस्ट गंप’ नाम से चलाया जा रहा यह अभियान जेलेंस्की प्रशासन तक पहुंचने वाली भ्रष्टाचार की ताजा हाई-प्रोफाइल जांच है। सुश्री मुद्रा राष्ट्रपति कार्यालय में कानूनी मामलों और न्यायिक सुधार की जिम्मेदारी संभालती हैं। वह इससे पहले उप न्याय मंत्री के पद पर भी रह चुकी हैं। श्री स्टोलार रूस समर्थक ‘ऑपोजिशन प्लेटफॉर्म-फॉर लाइफ’ के सदस्य के रूप में संसद के लिए चुने गये थे। रूस के 2022 में यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद इस दल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

वर्तमान में श्री स्टोलार ‘रिस्टोरेशन ऑफ यूक्रेन’ संसदीय समूह के सदस्य हैं। यह समूह मुख्य रूप से प्रतिबंधित दल के पूर्व सदस्यों द्वारा बनाया गया है। एनएबीयू ने अभियान के तहत इंटरसेप्ट की गयी बातचीत के कुछ अंश जारी किये हैं, हालांकि उसने बातचीत में शामिल लोगों की सार्वजनिक रूप से पहचान नहीं की है। रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर बच्चों के नाम पर संपत्तियां दर्ज कराने को लेकर चर्चा और राष्ट्रपति कार्यालय के संदर्भ सुनायी देते हैं। यह कार्रवाई यूक्रेन की राजनीति के शीर्ष स्तर पर कथित भ्रष्टाचार को लेकर एनएबीयू और एसएपीओ की ओर से की जा रही कई जांचों के बीच हुई है।

.....

Next Post

बालाघाट: आदिवासी क्षेत्र में 2 महीने में 21 बच्चों की मौत

Wed Aug 19 , 2026
बालाघाट, मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला बालाघाट में पिछले 2 महीनों में 21 बच्चों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मौतों के पीछे सबसे बड़ी वजह कुपोषण से जुड़ी बीमारियां मानी जा रही हैं।   स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मछुरदा, कोरका, मातला, कोंडेकसा, अडोरी […]

You May Like