5 विषयों में फेल होने पर मुंबई भागा था बालक, पुलिस-परिजन वापिस लेकर लौटें

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत रक्षानगर कॉलोनी से एक सप्ताह पहले लापता हुआ 13 वर्षीय बालक मुंबई में मिल गया, मामले की सूचना पर रांझी पुलिस और परिजन मुंबई पहुंचे और शुक्रवार को वापिस लेकर आ गए। पहले उसने बताया कि कुछ अज्ञात उसका अपहरण कर नशीली दवाइयां सुंघाकर बेहोश कर ले गए थे, मुंबई में उसे होश आया था। बाद में जब बालक की बातों पर पुलिस को संदेह हुआ तो पुलिस और परिजनों ने गहन पूछताछ की तो उसने राज उगला। पूछताछ में यह बात सामने आई कि हाल ही में हुई परीक्षा में वह पांच विषयों में फेल हो गया था। पिता की डांट के भय के चलते वह घर छोडक़र भाग गया था।

टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि रांझी बड़ा पत्थर रक्षा कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बालक वीएफजे गेट नंबर 6 के पास क्रिकेट एकेडमी में प्रेक्टिस करता था। रांझी के सेंट जोसेफ स्कूल 8वीं कक्षा में पढ़ता है। एक सप्ताह पहले दोपहर 3-30 बजे वह रोजाना की तरह क्रिकेट खेलने गया था लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन की। एकेडमी जाकर भी जानकारी जुटाई तो पता चला कि बालक एकेडमी नहीं आया था।

परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर परिचितों से संपर्क किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। अज्ञात पर अपहरण की आशंका भी जाहिर की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इस बीच पता चला कि बालक मुंबई स्टेशन में मिल गया है। आरपीएफ ने रेल्वे स्टेशन से उसे पकड़ा। बालक का मुंबई में ही मौसेरा भाई भी रहता है जिसे सूचना दी गई वह पहुंचा और शिनाख्त की जिसके बाद मामले की सूचना रांझी पुलिस और परिजनों को दी गई थी। जिसके बाद परिजन और पुलिस पहुंंची। मुंबई पुलिस की मदद से बालक को सुरक्षित शहर लाया गया।

Next Post

यूक्रेन में हाहाकार! रूसी मिसाइलों ने उड़ाया गैस प्लांट

Sat Oct 4 , 2025
रूस ने यूक्रेन की सरकारी गैस कंपनी नाफ्तोगाज समूह के नियंत्रण वाले प्राकृतिक गैस प्लांटों पर हमला किया। अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में यूक्रेन की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को… रूस ने यूक्रेन की सरकारी गैस कंपनी नाफ्तोगाज समूह के नियंत्रण वाले प्राकृतिक गैस प्लांटों पर बड़ा हमला […]

You May Like