प्रतिबंधित वन संपदा धावड़ा गोंद जप्त

बागली: वन मंडल अधिकारी देवास के मार्गदर्शन में उप मंडल अधिकारी बागली व वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश चौहान के निर्देशन में गुरुवार 8 अक्टूबर को समय 12 बजे मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी जांच की गई जिसमें अवैध रूप से धावड़ा गोंद 5 क्विंटल 50 किलो वन संपदा गंद 13 अलग-अलग बोरियों में भरकर अवैध परिवहन किया जा रहा था.

इस दौरान वन विभाग की टीम द्वारा आरोपी रजत पिता सतीश यादव से संबंधित गोंद परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे लेकिन तस्कर यादव द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये । इसलिए गोंद के इस परिवहन को अवैध परिवहन की श्रेणी में माना गया वन विभाग टीम द्वारा परिवहन में उपयोग आने वाले वाहन को वन परिक्षेत्र कार्यालय उदयनगर लाकर खड़ा करवाया साथ में संबंधित आरोपों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया उक्त कार्यवाही में क्षेत्रीय रेंजर उषा रावत मनोज खेरवाल वनरक्षक धर्मेन्द्र यादव वनरक्षक प्रदीप सिसोदिया एवं सुरक्षा श्रमिक राठौर का सहयोग रहा।

Next Post

रतनगढ़ माता मंदिर की दानपेटियों से निकले 30 लाख से अधिक रुपये व सोने-चांदी के आभूषण

Thu Oct 9 , 2025
ग्वालियर: शारदीय नवरात्रि के बाद मंदिर की दान पेटियां खोली गई।पेटियों में 28 लाख 45 हजार रुपये व 2.50 लाख रुपये के करीब सिक्के निकले। इसके अलावा दान पेटियों से सोने का हार, चेन व अन्य सोने चांदी के आभूषण भी मिले हैं। रुपयों की गिनती के लिए 200 कर्मचारियों […]

You May Like