संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है: शुक्ल

रीवा:भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल कुंज में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई. जिसमें नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया. बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे तथा सभी पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन की ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है. प्रत्येक पदाधिकारी का यह कर्तव्य है कि वह बूथ स्तर तक पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाते हुए संगठन को सशक्त और विस्तारित करे एवं सरकार की सभी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का काम करें ताकि योजनाओं का लाभ मिल सके.

इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल दल में आप लोगों का चयन होना आपके लिए गर्व की बात है, क्योंकि आज भाजपा का कार्यकर्ता पंच से लेकर प्रेसिडेंट तक के पद में बैठा है. ऐसे में इस विशाल दल में जिले के महत्वपूर्ण दायित्वों का प्राप्त होना आपके लिए बड़ी जिम्मेदारी वाली बात है. जिसे आपको बड़ी निष्ठापूर्वक निर्वाह करना है तथा सरकार व संगठन के बीच सेतु की भूमिका का निर्वाहन करना है. जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने पदाधिकारियों को पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रबोध व्यास, श्रीमती मनीषा पाठक, अशोक सिंह गहरवार, शरद साहू, राजेश प्रताप सिंह, मनीषचन्द्र शुक्ला आदि मौजूद रहे.

Next Post

मेला व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका तो सामूहिक आत्मदाह करेंगे मेला व्यापारी

Mon Sep 29 , 2025
ग्वालियर: मेला दुकानों के किराए में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, ईंटेंडर के जरिए दुकानों की नीलामी, ऑनलाईन प्रक्रिया की विसंगतियों एवं मेला की कीमती जमीन को खुर्दबुर्द करने की साजिश जैसे तमाम गंभीर मुद्दों को लेकर ग्वालियर व्यापार मेला के दुकानदारों का आक्रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेला व्यापारियों […]

You May Like