रतनगढ़ माता मंदिर की दानपेटियों से निकले 30 लाख से अधिक रुपये व सोने-चांदी के आभूषण

ग्वालियर: शारदीय नवरात्रि के बाद मंदिर की दान पेटियां खोली गई।पेटियों में 28 लाख 45 हजार रुपये व 2.50 लाख रुपये के करीब सिक्के निकले। इसके अलावा दान पेटियों से सोने का हार, चेन व अन्य सोने चांदी के आभूषण भी मिले हैं।

रुपयों की गिनती के लिए 200 कर्मचारियों की टीम लगाई गई। पूरी टीम का नेतृत्व तहसीलदार राजेंद्र जाटव ने किया। दान पेटियों से मिली राशि और आभूषणों को सरकारी कोष में जमा कराया जाएगा। आगामी दीपावली की भाई दौज पर रतनगढ़ मंदिर पर लख्खी मेला लगेगा जिसमें लाखों की संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंचे।

Next Post

न्यायिक सेवा से पहले बार में सात साल प्रैक्टिस वाले व्यक्ति जिला न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के पात्र: सुप्रीम कोर्ट

Thu Oct 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कहा न्यायिक अधिकारी के तौर पर सेवा में आने से पहले बार में सात साल की प्रैक्टिस पूरी करने वाले व्यक्ति जिला न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के पात्र होंगे। मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, […]

You May Like