श्री राधाकृष्ण मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

भोपाल। श्री राधाकृष्ण मंदिर, दुर्गा चौक तलैया, श्रीकृष्ण मंदिर रोड पर भोपाल के भोजपाल सेन समाज द्वारा भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समाज के सभी सदस्य और उनके परिवारों ने इस पावन अवसर पर पहुँचकर आयोजन को सफल बनाया।

महिला मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या ने वातावरण को और भी भक्तिमय बना दिया। वरिष्ठ समाजसेवी आनंद माथुर के नेतृत्व में अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सगठे, उपाध्यक्ष रामदयाल सगते, सचिव कैलाश, सदस्य कोषाध्यक्ष विकास, कोषाध्यक्ष अजय से संगम, उपसचिव नितिन सेन, प्रचार मंत्री शंभूदयाल मेन, संगठन मंत्री गोपाल उम, व्यवस्थापक केशव, कार्यालय मंत्री राजेश मेन, एवं कार्यकारणी सदस्य प्रदीप सहित समस्त समाज बंधु उपस्थित रहे।

महाआरती के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया और सामूहिक रूप से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लिया।

Next Post

वायु सेना प्रमुख ने भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए ऑपरेशन आधारित प्रशिक्षण पर बल दिया

Sat Oct 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (वार्ता) वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने वायु सेना को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने में सक्षम बनाने के लिए कमांडरों से ऑपरेशन आधारित प्रशिक्षण पर बल दिया है। वायु सेना ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन