शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में  उतार-चढ़ाव

मुंबई, 11 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया और प्रमुख सूचकांक हरे निशान में खुलने के बाद गिरावट में चले गये। सेंसेक्स 65.23 अंक की तेजी के साथ 84,339.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 66.69 अंक (0.08 प्रतिशत) नीचे 84,207.23 अंक पर था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 62.30 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह भी 7.60 अंक यानी 0.03 फीसदी टूटकर 25,927.55 अंक पर रहा।

ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, धातु, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में तेजी है, जबकि रियलटी, तेल एवं गैस, बैंकिंग, आईटी और मीडिया कंपनियों के समूहों में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ऊपर चल रहे थे जबकि एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस में गिरावट थी।

Next Post

नामीबिया के खिलाफ उम्मीद और जिम्मेदारी के साथ उतरेगा भारत

Wed Feb 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (वार्ता) भारत गुरूवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ ग्रुप ए के मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते उम्मीद और जिम्मेदारी दोनों लेकर उतरेगा। अमेरिका के खिलाफ उनके शुरुआती मैच ने सभी को याद दिलाया कि टी20 क्रिकेट, भारत जैसी टैलेंटेड […]

You May Like