अमेरिकी पाॅडकास्टर फ्रीडमैन ने मोदी के साथ तीन घंटे तक खुल कर की बात

नयी दिल्ली, 15 मार्च (वार्ता) अमेरिकी पाॅडकास्टर लैक्स फ्रीडमैन ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ करीब तीन घंटे तक खुल कर बात की और पाॅडकास्ट रिकार्ड किया जिसका प्रसारण रविवार शाम को साढ़े पांच बजे किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यहां एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा,“यह वास्तव में लैक्स फ्रीडमैन के साथ एक दिलचस्प बातचीत थी, जिसमें मेरे बचपन, हिमालय के वर्षों और सार्वजनिक जीवन की यात्रा के बारे में याद दिलाने सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया था।”

श्री फ्रीडमैन ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा,“भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मेरी तीन घंटे की पॉडकास्ट बातचीत हुई। यह मेरे जीवन की सबसे प्रभावशाली बातचीत में से एक था। यह कल बाहर हो जाएगा।पॉडकास्ट कल (रविवार) अमेरिकी समयानुसार सुबह आठ बजे और भारतीय समयानुसार / शाम 5:30 बजे प्रसारित किया जाएगा।”

 

Next Post

सिंहस्थ-2028 के भव्य आयोजन के लिये प्रतिबद्ध है सरकार - यादव

Sat Mar 15 , 2025
उज्जैन/भोपाल, 15 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली के अवसर पर यहां कालिदास अकादमी परिसर में नागरिकों के साथ फूलों की होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार “सिंहस्थ 2028” के भव्य आयाेजन के लिए प्रतिबद्ध है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]

You May Like