भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा में भोपाल से खाटू श्याम जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ हर संभव सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।
Next Post
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजनिंग की आशंका
Sat Oct 17 , 2026
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में महेश, उनकी पत्नी ललिता और तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार के सभी पांचों सदस्यों के शव बिस्तर पर एक-दूसरे से […]
