कोलंबिया में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

बोगोटा, 25 मई (वार्ता) कोलंबिया के कैलार्का शहर के पास ला लिनिया राजमार्ग पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये।

पुलिस कमांडर लुइस फर्नांडो अटुएस्टा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बस में 26 यात्री सवार थे जिसमें अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्र और राष्ट्रीय सड़क संस्थान के अधिकारी शामिल थे।

यह दुर्घटना तब हुयी जब हेलिकोइडल ब्रिज पर पहुँचते ही चालाक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस एक रेलिंग से जा टकराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना से पहले बस में कोई यांत्रिक खराबी भी थी।

आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया।

अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं और पीड़ितों के परिवारों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

कैलार्का के मेयर सेबेस्टियन रामोस ने अपनी संवेदना व्यक्त की और बचाव दलों को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया।

Next Post

ननि स्कूल में स्मार्ट क्लास और एलईडी स्क्रीन की सुविधा होगी

Sun May 25 , 2025
इंदौर:महापौर ने स्कूल निर्माण का भूमिपूजन किया. उक्त स्कूल वार्ड 84 में स्थित पानी की टंकी के पास बनाया जाएगा. निगम को स्कूल निर्माण कार्य पर 3 करोड़ रुपए के लागत आएगी. शहर में यह पहला मौका है जब निगम खुद के जमीन पर स्कूल बना रहा है.महापौर भार्गव ने […]

You May Like