इंदौर:महापौर ने स्कूल निर्माण का भूमिपूजन किया. उक्त स्कूल वार्ड 84 में स्थित पानी की टंकी के पास बनाया जाएगा. निगम को स्कूल निर्माण कार्य पर 3 करोड़ रुपए के लागत आएगी. शहर में यह पहला मौका है जब निगम खुद के जमीन पर स्कूल बना रहा है.महापौर भार्गव ने भूमिपूजन के अवसर पर कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि यह स्कूल समय पर बनकर तैयार हो जाए. इसमें प्राइवेट स्कूल की तरह आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.
स्कूल में स्मार्ट क्लास, एलईडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं होगी, ताकि छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल सके.उन्होंने कहा कि यह स्कूल न केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षा के अनुरूप बच्चों को संस्कार और संस्कृति से भी अवगत कराएगा. इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़, क्षेत्रीय पार्षद गुरजीत कौर खनूजा, एमआईसी सदस्य राकेश जैन क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे. महापौर ने बताया कि साथ ही क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या, ड्रेनेज का समाधान भी किया जा रहा है. सिरपुर में एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कर वार्ड 84 और 85 के ड्रेनेज की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.
