लापता बीएसएफ जवान दिल्ली में मिला

श्रीनगर 01 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथाचौक स्थित बटालियन मुख्यालय से लापता हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान का दिल्ली में पता चला है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश निवासी और 60वीं बटालियन बीएसएफ की ‘सी’ कंपनी में तैनात कांस्टेबल सुगम चौधरी कल शाम श्रीनगर से लापता हो गए थे। बस और टैक्सी स्टैंड और नौगाम रेलवे स्टेशन तथा श्रीनगर समेत आसपास के इलाकों में तलाश के प्रयासों के बावजूद उनका पता नहीं चल सका। बाद में यूनिट ने पंथाचौक पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि कांस्टेबल सुगम का दिल्ली में पता चला है। उन्होंने कहा कि वह बिना उचित अनुमति के अपने घर के लिए गए तथा मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए जाएंगे।

उन्होंने इस घटना के किसी भी तरह के संदेहास्पद पहलू से इनकार किया है।

Next Post

हत्या के पांच आरोपियों को आजीवन कारावास

Fri Aug 1 , 2025
दमोह। षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश अनुराग सिंह कुशवाह की अदालत ने हत्या के मामले में पांच आरोपियों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई. नरसिंहगढ़ के लखन रजक (23), महेश रजक (25), अभिषेक शर्मा, प्रशांत ठाकुर (24) और दिनेश उर्फ दिन्नू साहू (26) को धारा 302/34 भादंसं के तहत आजीवन कारावास […]

You May Like