भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना : गडकरी

नयी दिल्ली, 15 सितम्बर (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत ऑटोमोबाइल विनिर्माण, हरित गतिशीलता और बुनियादी ढांचा विकास क्षेत्र में नवाचार के अग्रणी केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और अगले पांच साल में हमारा लक्ष्य ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना है।

श्री गडकरी ने ‘सेव इंटरनेशनल 2025 वैल्यू समिट’ को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाज़ार बन गया है और सरकार अगले पांच वर्षों में इसे पहले स्थान पर लाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख वैश्विक ऑटोमोबाइल ब्रांड अब भारत में मौजूद हैं और हमारा ध्यान अब पूरे विश्व में वाहन निर्यात पर केंद्रित हो गया है। दोपहिया क्षेत्र में हमारे उत्पादन का 50 प्रतिशत से अधिक निर्यात होता है, जो वैश्विक स्तर पर देश की बढ़ती वाहन उपस्थिति दर्ज कर रहा है।

स्वच्छ परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, हाइड्रोजन ईंधन और वैकल्पिक ईंधनों में देश की अग्रणी भूमिका का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत पहले ही हाइड्रोजन ट्रक लॉन्च कर चुका है और दस मार्गों पर पायलट परियोजना के रूप में इसे चलाया जा रहा है। उनका कहना था कि टाटा मोटर्स, अशोक लीलैंड, रिलायंस और इंडियन ऑयल जैसी कंपनियों के सहयोग से, सरकार ने हाइड्रोजन बुनियादी ढांचे को तीव्रता से आगे बढ़ाने के लिए 600 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है।

श्री गडकरी ने कहा कि सड़क बुनियादी ढांचे में भी बड़ा बदलाव आया है और भारत में अब विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क बन गया है। उन्होंने कहा कि इस ढांचागत विकास से समय की बचत हुई है और जीवन स्तर में सुधार आया है। उनका कहना था कि पहले पानीपत से दिल्ली हवाई अड्डे तक पहुंचने में तीन घंटे का समय लगता था लेकिन अब महज 35 मिनट ही लगते हैं।

Next Post

वक्फ (संशोधन) अधिनियम में अंतिम निर्णय आने तक कुछ प्रमुख प्रावधानों पर रोक रहेगी : सुप्रीम कोर्ट

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 पर पूरी तरह से रोक लगाने से सोमवार को इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि अंतिम निर्णय आने तक कुछ प्रमुख प्रावधानों पर रोक रहेगी।मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने संबंधित […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।