नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाल किला विस्फोट घटना को दुर्भाग्यपूर्ण
करार देते हुए कहा है कि सभी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, ताकि इसकी तह तक पहुंचा जा सके।
श्रीमती गुप्ता ने लाल किले के पास हुए विस्फोट को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए मंगलवार को कहा सभी एजेंसिया इसकी तह तक जाकर जांच करने में जुटी हैं। उन्होंने स्वयं अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पीड़ितों के परिवार को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आये, इस दिशा में सरकार काम कर रही है।
उल्लेखनीय है कि लाल किले के पास सोमवार शाम एक कार में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 लोग घायल हुए हैं। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विस्फोट की इस घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेन्सी (एनआईए) को सौंप दी है।
Next Post
अक्टूबर में इक्विटी म्युचुअल फंडों में निवेश मासिक आधार पर 19 प्रतिशत गिरा
Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 नवंबर (वार्ता) अक्टूबर में देश के प्रमुख शेयर सूचकांकों में सुधार के बावजूद म्यूचुअल फंड कंपनियों की शेयर निवेश योजनाओं में निवेशकों का आकर्षण कम हुआ और इन योजनाओं में निवेश इससे पिछले महीने की तुलना में 19 प्रतिशत घटकर 24,691 करोड़ रुपये रह गया। सितंबर में […]

You May Like
-
3 months ago
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
-
1 year ago
48 घंटे से ऊर्जाधानी में शीतलहर का ताण्डव
