बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत, एक घायल 

जबलपुर। गोराबाजार क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि रविवार को संगीता कोरी 55 वर्ष निवासी सरस्वती कालोनी तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एवं उसकी सहेली सुनीता राजपूत 52 वर्ष के साथ अर्क होटल खाना खाने उसकी एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एस एक्स 3880 से जा रहे थे जैसे ही अर्क होटल के पास पहॅुचे तभी पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन के 5095 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी एक्टिवा में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह एवं सुनीता राजपूत एक्टिवा सहित गिर गये गिरने से सुनीता राजपूत के सिर में चोट आयी, सुनीता को उपचार के लिए आटो से बहू करूणा राजपूत के साथ जबलपुर अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर सुनीता राजपूत को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

ब्लेड से बाइक सवार पर जानलेवा वार

Sun Nov 9 , 2025
जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ब्लेड से बाइक सवार पर जानलेवा वार कर दिया।पुलिस ने बताया कि रविवार को चिराग पासी 16 वर्ष निवासी किशोरीलाल यादव का बाड़ा घमापुर चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात लगभग 11-45 बजे अपने साथी शुभम सोनकर के साथ शुभम की […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।