जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत भरदा पडरिया स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि गुरुवार को जितेन्द्र पटेल 22 वर्ष निवासी भरदा पडरिया पनागर ने सूचना दी कि उसका भाई धर्मेन्द्र पटेल 19 वर्ष सुबह 9 बजे काम पर जाने के लिये घर से निकला था.
लगभग 10 बजे जानकारी लगी कि उसका भाई गॉव में तालाब मे डूब गया है। उसके भाई धर्मेन्द्र पटेल को पूर्व में मिर्गी के दौरे आते थे। तालाब के पानी में डूबने से भाई धर्मेन्द्र की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पानी से निकलवाते हुये पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
