जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ठेकेदार के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट कर दी। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक राजकुमार पटैल 54 वर्ष निवासी स्टार सिटी फेस 4 कटंगी रोड थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ठेकेदार है। शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे सुखे हुये हनुमानताल तालाब के बीच में काम करा रहा था.
तभी वहीं पर बने फुहारे के नीचे धर्मेन्द्र सोनकर, नितिन सोनकर, अक्षय सोनकर उर्फ राहुल, लीला सोनकर बैठे थे, चारों लडक़े उसके पास आये, उनमें से धर्मेन्द्र उर्फ भूरा उससे पार्टी करने के लिये 5 हजार रूपये मांगने लगा, उसने मना किया तो चारों उसके साथ मारपीट करने लगे। उसका मोबाइल तोड़ दिया। जेब में रखे 14 हजार रूपये, व्यापार संबंधी लेखा जोखा के कागजात ले गए।
