सड़क हादसे में विधायक पति सहित आधा दर्जन से अधिक साथी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

अपडेट

 

*विधायक, कलेक्टर-एसपी पहुंचे अस्पताल….*

नवभारत न्यूज

दमोह। होली मिलन समारोह में दमोह मील आ रहे विधायक हटा के पति लालचंद खटीक, उनके साथी दशरथ पटेल उम्र 58 वर्ष, रमाकांत सराफ उम्र 50 वर्ष, हेतराम कुसमरिया उम्र 60 वर्ष, विक्रम बर्मन, जितेंद्र प्यासी, रवि सोनी और चालक ब्रिजेश खिल्लू सेन सवार थे, जो लुहारी के पास काफिले में पीछे से आपस में टकरा जाने पर स्कॉर्पियो वाहन और इनोवा की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. जिससे सवार विधायक पति लालचंद खटीक सहित आधा दर्जन से अधिक साथी घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए तत्काल दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जिनका उपचार जारी है, वहीं घटना की खबर कलेक्टर श्री कोचर और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी,के अलावा परिचित जन को लगने पर वह भी जिला अस्पताल पहुंचे और मामूली घायल हटा विधायक पति से घटना के सम्बन्ध में जानकारी ली।

Next Post

हनी बघेल के जन्मदिन पर कल तलावड़ी में टीवी-फिल्मी कलाकारों का लगेगा जमवाड़ा

Sun Mar 16 , 2025
कुक्षी।विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का जन्मदिन पर आज कांग्रेस जनों द्वारा भव्य समारोह आयोजित कर धूमधाम के साथ मनाया जायेगा।समारोह में प्रसिद्ध टीवी -फिल्मी कलाकार,लेखक, आदिवासी लोक गीत गायक टीम के साथ आयोजन में शामिल होगे. इस मौके विधानसभा स्तरीय आदिवासी संस्कृति के प्रतिक ढ़ोल मांदल प्रतियोगिता भी आयोजित […]

You May Like