डिप्‍टी कलेक्‍टर विवेक कुमार गुप्‍ता बनें विजयराघवगढ़ के एसडीएम

कटनी। कलेक्‍टर दिलीप कुमार यादव ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर कलेक्‍ट्रेट कार्यालय में पदस्‍थ डिप्‍टी कलेक्‍टर विवेक कुमार गुप्‍ता को अनुविभाग विजयराघवगढ़ का एसडीएम पद का दायित्‍व सौंपा है।

इसके पहले संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री महेश मंडलोई विजयराघवगढ़ में एसडीएम के पद पर पदस्‍थ थे। जिन्‍हें 15 अगस्‍त को स्‍थानांतरण के बाद झाबुआ जिले के लिए भारमुक्‍त कर दिया गया था। इसके बाद से डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को कटनी अनुविभाग के साथ-साथ विजयराघवगढ़ का भी प्रभार सौंपा गया था।

Next Post

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मुजफ्फरपुर एके-47 मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri Aug 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुजफ्फरपुर एके- 47 और गोला-बारूद जब्ती मामले में एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी मंजूर खान उर्फ बाबू भाई को नागालैंड से बिहार खतरनाक हथियारों की तस्करी करने के आरोप […]

You May Like