अर्चना जायसवाल AICC की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त

छतरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर ओबीसी महिला विंग का गठन किया है। इस नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नेशनल कोऑर्डिनेटर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अर्चना जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे ओबीसी समाज की महिलाओं को संगठन में सशक्त प्रतिनिधित्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि अर्चना जायसवाल के अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का लाभ संगठन को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे ओबीसी महिला विंग को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

 

Next Post

​सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस की प्रक्रिया होगी पारदर्शी: 15 दिन में पुलिस सत्यापन रिपोर्ट भेजना अनिवार्य

Tue Jul 21 , 2026
भोपाल। प्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और उनके नवीनीकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गृह सचिव कृष्णावेणी देसावतु ने स्पष्ट किया है कि निजी सुरक्षा अभिकरण (विनियमन) अधिनियम, 2005 के तहत नए लाइसेंस […]

You May Like