इंदौर: देश-दुनिया के साथ ही शहर के लोगों ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया और बीते वर्ष को बिदाई दी. गीत-संगीत, डीजे और डांस के साथ उल्लासपूर्ण माहौल रहा. सभी जश्न की मस्ती में नजर आए. शहर की होटल, रिसार्ट, कैफे में विशेष आयोजन किए गए. वहीं कुछ लोग मंदिरों में भी दर्शन करने पहुंचे.मंगलवार को दोपहर से ही शहर में नए वर्ष को विदाई देने और नए वर्ष की स्वागत की तैयारियों का उत्साह नजर आ रहा था.
शहर के होटलों और रिसॉर्ट में थीम बेस्ड पार्टियां हो रही थी. वहीं कुछ गार्डन्स में विशेष आयोजन किए गए. पब में भी विशेष तैयारियों की गई थी. शहर के प्रमुख स्थलों पर लोगों में उत्साह नजर आ रहा था. चिड़ियाघर, राजबाड़ा, 56 दुकान, द हब आदि जगहों पर लोग परिवार और दोस्तों के के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने पहुंचे. इन स्थानों पर लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी. शहर की सड़कों पर भी युवाओं का उत्साह देखने को मिला. हालांकि पुलिस की सख्ती की वजह से लोगों ने हुड़दंग नहीं किया. वहीं नया वर्ष शुभ हो इसलिए लोग मंदिर में भी दर्शन करने पहुंचे. रात 12 बजते ही हर ओर हैप्पी न्यूर इयर गूंज उठा और लोग जश्न में डूब गए.
