सिविल इंजीनियर हत्याकांड का साजिशकर्ता गिरफ्तार

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बडा पत्थर नरसिंहनगर में 15 एकड़ कृषि भूमि के विवाद पर 23 अप्रैल की सुबह गोली मारकर की गई सिविल इंजीनियर की हत्या मामले में फरार साजिशकर्ता बाबा नेल्सन उर्फ विकास नेल्सन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद है।विदित हो कि क्लीरेंस एटकिंस 39 वर्ष निवासी बडक़ू का बाड़ा रांझी का सिविल इंजीनियर था। 23 अप्रैल की सुबह वे अपने 5 वर्षीय बेटे को स्कूल छोडक़र वापस अपनी मोटर सायकिल से आ रहा था।

सुबह 8-30 बजे जैसे ही बडा पत्थर नरसिंह नगर में पहुंचा तभी एक मोटर सायकिल पर 2 अज्ञात लोग आये एवं क्लीरेंस एटकिंस की ओर बंदूक तानी और फायर कर दिए थे। बदमाशों ने बेहद करीब से निशाना साधते हुए फायरिंग की थी, जिसके कारण गोली सीधे सिर में जा धंसी थी। मेडिकल में इलाज के दौरान एटकिंस ने दम तोड़ दिया था। मामले में पूर्व में पुलिस ने तेजबल उर्फ अरुण रैकवार 20 वर्ष निवासी माढोताल एवं मोहित ठाकुर 20 वर्ष निवासी वर्धा हाउस पुल न. 02 थाना कैंट को दबोचा था।

पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि रायपुर के पास लगभग 15 एकड़ क़ृषि भूमि के भूमि स्वामी अजय खराडकऱ से क्लेरेन्स एडकिन्स व अन्य पार्टनर का एग्रीमेंट था किन्तु भूमि स्वामी अजय खराडकऱ द्वारा बाबा नेलसन और अन्य पर्टनर की सहमति से मीनाक्षी विश्वकर्मा निवासी छिंदवाड़ा के नाम से उक्त भूमि की रजिस्ट्री कर दी गयी जिस पर क्लेरेन्स एडकिन्स ने रजिस्ट्री शून्य करने और अन्य जगह बिक्री के लिए स्टे रायपुर न्यायालय में सिविल सूट लगाया था सौदेबाजी में बाबा नेलसन मध्यस्त था जो चाह रहा था कि क्लेरेन्स एडकिन्स सिविल सूट वापस ले ले, इसी बात पर से बाबा नेलसन और क्लेरेन्स एडकिन्स के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बाबा नेलसन के कहने पर बाबा नेलसन के बेटे प्रिंस ने अपने दोस्त मोहित ठाकुर, अर्पित कुशवाहा, अरुण रैकवार के साथ मिलकर योजना बनाई थी।
जांच में आया था बाबा का नाम
टीआई उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आए थे कि उक्त हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस नेल्सन का पिता बाबा नेल्सन उर्फ विकास नेल्सन है, जिसने अपने पुत्र प्रिंस नेल्सन एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। जांच में प्रिंस नेल्सन के तीन अन्य साथियों की भी संलिप्तता सामने आई। प्रकरण में आरोपी प्रिंस नेल्सन एवं विकास उर्फ बाबा उर्फ रिंकू नेलसन तथा एक अन्य घटना के बाद से फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया गया था । 18 जून को आरोपी प्रिंस नेल्सन और उसके मद्दगार बालक को गोरखपुर ईसाई कॉलोनी से दबोचा गया था। ऑटोमेटिक पिस्टल, दो कारतूस, मोटर साइकिल जप्त की गयी थी मुख्य साजिशकर्ता बाबा उर्फ़ विकास नेलसन फरार चल रहा था जिसे बुधवार को कटंगा तिराहे के पास से पुलिस ने दबोच लिया है । जिससे पूछताछ चल रही है।

Next Post

मांग नहीं हुई पूरी,, तो फिर होगा प्रदेशव्यापी बंद आंदोलन

Thu Jul 9 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश पटवारी संघ के तत्वाधान में जिला शाखा द्वारा प्रदेशव्यापी 05 सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। पटवारियों के संघ ने सौंपे गए अपने ज्ञापन में कैडर रिव्यू एवं पदोन्नति, नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा […]

You May Like