जबलपुर: मध्यप्रदेश पटवारी संघ के तत्वाधान में जिला शाखा द्वारा प्रदेशव्यापी 05 सूत्रीय लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। पटवारियों के संघ ने सौंपे गए अपने ज्ञापन में कैडर रिव्यू एवं पदोन्नति, नायब तहसीलदार विभागीय परीक्षा का नियमित आयोजन, पटवारियों को विधिक संरक्षण, लंबित वित्तीय भुगतानों का भुगतान तथा संघ पदाधिकारियों के नियम विरुद्ध स्थानांतरण निरस्त करने जैसी मांगों को प्रमुखता से दूर करने की अपील की है।
संघ ने मांगों पर शीघ्र निर्णय की अपेक्षा व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि समयबद्ध निराकरण नहीं होने पर 15 से 17 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर के पटवारी सामूहिक अवकाश लेकर सांकेतिक आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पटवारी संघ की ओर से सुश्री मुक्ता चौकसे कार्यकारी जिला अध्यक्ष (जबलपुर) नरेश दुबे, संतोष राय, राहिल नायक,पंकज पाठक, सुनील झा, कैलाश उरेती, निहारिका तिवारी, पारस परते, प्रशांत डोंगरे, संदीप पटेल, रोहित खरे, अभिनव साहू, ममता चतुर्वेदी
शिखा तिवारी, शालिनी सोनी आदि पटवारी मौजूद थे।
