मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, जरूरतमंदों तक पहुंचनी चाहिए हर संभव सहायता: डा. राजेश मिश्रा

सीधी। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सीधी द्वारा सेवा दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में नगर पालिका के श्रमिकों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा निःशुल्क दवाओं और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने नगर पालिका के श्रमिकों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाना ही रेड क्रॉस की मूल भावना है। रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा समय-समय पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, आपदा राहत एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां समाज में सेवा और संवेदनशीलता की मिसाल प्रस्तुत करती हैं। सांसद ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे शिविर न केवल लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला इकाई सीधी के सचिव कृष्णकांत द्विवेदी ने बताया कि सेवा दिवस का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा सेवा कार्यों के माध्यम से मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है।

शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह देते हुए स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ प्रिया पाठक, जिला पंजीयक अभिषेक सिंह, श्रम अधिकारी आकांक्षा पाठक, समाजसेवी डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनोज सिंह परिहार, अमित प्रधान, संजय सोनी, परामर्शदाता अमित कुमार गौतम ‘‘स्वतंत्र‘‘, आयुष विभाग के चिकित्सक एवं कर्मचारी, रेड क्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी, शिविर के लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

हमसफ़र एक्सप्रेस के निरस्त फेरे हुए बहाल, रानी कमलापति-संतरागाछी चलेगी समय पर 

Mon Jun 1 , 2026
भोपाल। भोपाल मंडल से प्रारम्भ और टर्मिनेट होने वाली संतरागाछी-रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को जो पूर्व में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त किया गया था, उसे बहाल कर दिया गया है. यह ट्रेने अब रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित तिथियों और समय सारणी के अनुसार सुचारू रूप […]

You May Like