
भोपाल। भोपाल मंडल से प्रारम्भ और टर्मिनेट होने वाली संतरागाछी-रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को जो पूर्व में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त किया गया था, उसे बहाल कर दिया गया है. यह ट्रेने अब रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित तिथियों और समय सारणी के अनुसार सुचारू रूप से चलेंगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चाँपा जंक्शन रेलखण्ड पर होने वाले अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्यों के संदर्भ में पूर्व में संयुक्त कमीशनिंग के तहत जो प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लिया गया था, उसे अब निरस्त कर दिया गया है.
गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी जंक्शन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी जंक्शन से 10 जून 2026 को निरस्त नहीं रहेगी अर्थात अपनी निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत चलेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी जंक्शन से 11 जून 2026 को निरस्त नहीं होगी अर्थात अपनी निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत चलेगी.
