नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वहां के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को उनके पद से हटाकर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल भी बदले गए हैं और कुछ राज्यपालों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार देर रात बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनकी जगह तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को नया राज्यपाल नियुक्त किया है।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया है। तेलंगाना के राज्यपाल जीश्नु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति ने ले. जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है।
केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल के कर्तव्यों का पालन करने के लिए कहा गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल कवींदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
दिल्ली केउपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त नियुक्तियां उनके संबंधित पदों की जिम्मेदारी संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।
उल्लेखनीय है कि श्री बोस ने गुरुवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
