विमान ईंधन 12,300 रुपये प्रति किलोलीटर महंगा

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने अगस्त में विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम बढ़ा दिये हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सूत्रों ने ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि एक अगस्त से घरेलू उड़ानों के लिए विमान ईंधन के दाम 12,300 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ाये गये हैं। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर परिवहन लागत तथा अन्य कारणों से इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस साल एक अप्रैल के बाद से विमान ईंधन के मूल्य का अपडेट देना बंद कर दिया है।

पश्चिम एशिया संकट के कारण अप्रैल से अंतरराष्ट्रीय बाजार में विमान ईंधन के दाम तेजी से बढ़े। जून के बाद हालांकि इसमें कुछ नरमी जरूर आयी है लेकिन यह अब भी ऊंची बनी हुई है।

विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय में 35 से 40 प्रतिशत इसी मद में खर्च होता है। बढ़ी लागत को देखते हुए एयर इंडिया ने अपनी कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इंडिगो ने शुक्रवार को ही अपने वाईड-बॉडी विमानों का परिचालन बंद करने की घोषणा की है। ऐसे में विमान ईंधन के दाम बढ़ने से विमान सेवा कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा जिसका असर हवाई किराये पर भी दिख सकता है।

Next Post

मुरादाबाद के बुद्ध बाजार स्थित मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग

Sat Aug 1 , 2026
मुरादाबाद, 1 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद शहर के व्यस्ततम बुद्ध बाजार क्षेत्र में स्थित एक मोमबत्ती फैक्ट्री, गोदाम और आवासीय परिसर में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर […]

You May Like