लेबनान में हिज़्बुल्लाह के हथियार ठिकानों पर हमला किया: इज़रायली सेना

यरूशलम/बेरूत, 06 मई (वार्ता) इजरायली सेना ने कहा कि उसने सोमवार रात पूर्वी और दक्षिणी लेबनान पर हमला किया तथा हिजबुल्लाह से संबंधित आतंकवादी स्थलों को निशाना बनाया।

सेना ने एक बयान में कहा कि हिजबुल्लाह ने बेका क्षेत्र में स्थित इस सुविधा का उपयोग रणनीतिक हथियारों के उत्पादन और भंडारण के लिए किया।

इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के श्रीफा क्षेत्र में अतिरिक्त हमले किए गए, जहां हिजबुल्लाह के सैन्य अवसंरचना को निशाना बनाया गया।

आईडीएफ ने चेतावनी दी कि वह इज़रायल के लिए किसी भी खतरे को समाप्त करने के लिए काम करना जारी रखेगा और हिज़्बुल्लाह द्वारा अपनी आतंकवादी क्षमताओं को पुनः स्थापित करने के किसी भी प्रयास को रोकेगा।

एक लेबनानी सुरक्षा सूत्र ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने पूर्वी लेबनान के खुले क्षेत्रों को निशाना बनाकर छह हमले किए, जिनके बारे में अनुमान है कि वे हिजबुल्लाह के ठिकाने हैं।

सुरक्षा सूत्र ने कहा कि “इज़रायली ड्रोन और हेलीकॉप्टरों ने तायर हरफ़ा में चार घरों पर तीन हमले किए और उन्हें नष्ट कर दिया।” लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) ने कहा कि दो हमले हेलीकॉप्टरों द्वारा किए गए और तीसरा ड्रोन द्वारा किया गया।

सोमवार को लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के मिशन प्रमुख और बल कमांडर अरोल्डो लाज़ारो सेन्ज़ ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में स्थिति ज्यादा स्थिर हुई है, लेकिन नाजुक बनी हुई है और किसी भी परिदृश्य से बचने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए जिससे तनाव बढ़ सकता है।

Next Post

प्राची गायकवाड ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

Tue May 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के दूसरे दिन मंगलवार को महाराष्ट्र की प्राची ससिकांत गायकवाड ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (युवा महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता। आज यहां दिल्ली स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में महिला वर्ग की निशानेबाजी स्पर्धा में प्राची ने […]

You May Like