प्राची गायकवाड ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के दूसरे दिन मंगलवार को महाराष्ट्र की प्राची ससिकांत गायकवाड ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (युवा महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता।

आज यहां दिल्ली स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में महिला वर्ग की निशानेबाजी स्पर्धा में प्राची ने 458.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक, कर्नाटक की तिलोत्तमा ने 455.6 अंकों के साथ रजत और अनुष्का ने 445.7 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

स्पर्धा के बाद प्राची ने कहा, “यह मेरा खेलो इंडिया में दूसरा मौका है। पिछले साल चेन्नई में कांस्य जीता था, इस बार स्वर्ण पदक जीतकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। मैं खेलो इंडिया के मान्यता प्राप्त केंद्रों को धन्यवाद देना चाहूंगी, जहां मुझे सही संसाधन और प्रशिक्षण मिला। स्वप्निल सर मेरे आदर्श हैं और उनकी ट्रेनिंग को फॉलो करती हूं। वो अगली पीढ़ी के शूटर्स को तैयार करने के लिए जाने जाते हैं। महाराष्ट्र की खेलों में गौरवशाली परंपरा है और मैं राज्य का प्रतिनिधित्व करके गर्व महसूस करती हूं।”

 

 

Next Post

वेस्टइंडीज ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए एकदिवसीय टीम की घोषणा की

Tue May 6 , 2025
एंटीगुआ, 06 मई (वार्ता) वेस्टइंडीज ने इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए 15 सदस्यीय एकदिवसीय टीम की घोषणा की है। शाई होप की अगुवाई में वेस्टइंडीज की टीम इस महीने के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कुल छह एकदिवसीय मैच […]

You May Like