जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत हाईकोर्ट के पास बुलेरो की टक्कर से महिला घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि कुमारी कमलेश ताम्रकार 57 वर्ष निवासी बड़े पंसारी के सामने कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई
शुक्रवार दोपहर लगभग 3-45 बजे से 4-15 बजे वह हाईकोर्ट के गेट नम्बर 5 से रोड़ क्रास करने के लिये अपनी एक्टिवा लेकर खड़ी थी तभी सफेद रंग की बुलेरो के चालक ने कलेक्ट्रेट चौक तरफ से रिवर्स करते हुये उसकी गाड़ी में पीछे हाईकेार्ट गेट नम्बर 5 के सामने टक्कर मार दिया जिससे वह गाड़ी सहित गिर गयी उसे हाथ पैर कंधा में चोटें आयीं है।
