महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का घंटाघर में जोरदार प्रदर्शन

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में घंटाघर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को रचनात्मक अंदाज में उठाते हुए घंटाघर में स्टॉल लगाया और 40 रुपये किलो की दर से शक्कर बेचकर बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन में शक्कर के साथ E20 ईंधन, बढ़ते बिजली बिल और घरेलू गैस सिलेंडर को भी प्रतीकात्मक रूप से शामिल किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘खा गए शक्कर, पी गए तेल’, ‘शक्कर हो गई 55 पार, अब बचेगी भाजपा सरकार’ और ‘महंगाई डायन खाय जात है’ जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, बिजली और रसोई गैस की कीमतों का सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी मनु मिश्रा ने कहा कि महंगाई का सबसे अधिक असर आम आदमी की रसोई और परिवार के बजट पर पड़ रहा है। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जनता को जवाब देना चाहिए। वहीं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम बत्रा ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता के साथ कांग्रेस मजबूती से खड़ी है और जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान घंटाघर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर, करण सिंह, विजय पटेल, पूर्व विधायक बसंत सिंह, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, यूथ नेता गोल्डन पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, राजेश जाटव, गोलू जायसवाल, संजय गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, चोखे भाई, विजय मंगल चौधरी, शेखर भारद्वाज, रमेश अहिरवार, सुरेंद्र सिंह राणा, अजय खटीक, श्याम यादव, नारायण निषाद, मुन्ना कुशवाहा, मनोज गुप्ता, मंजू निषाद, सुनीता सोनी, सुमन रजक, रूपा पाठक, रवि मंगलानी, हरनाम सुंदरानी, मो. इजरायल, अवध यादव, कमल पांडे, विनीत जायसवाल, शशांक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

भाजपा नेता से बहस के चार दिन बाद थाना प्रभारी लाइन अटैच

Thu Aug 27 , 2026
रीवा, रीवा शहर के सिविल थाना प्रभारी विजय सिंह को पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने लाइन अटैच कर दिया गया.दरअसल चार दिन पूर्व सांई मंदिर के पास से एक ठेले से नशीली कफ सिरप मिली थी. पुलिस को अचानक ‘गुप्त सूचना’ मिलती है कि एक ठेले पर एनडीपीएस के […]

You May Like