घुघरी में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों के हौसले बुलंद

मंडला/ घुघरी । जिले की घुघरी तहसील में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। जानकारी के अनुसार घुघरी पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित देशी शराब दुकान के सामने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पहुंचे और दुकान के कर्मचारियों से पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 1 लाख 50 हजार रुपये नकद थे। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है।

आदिवासी आंचल के इस शांत क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ने से आमजन में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। खास बात यह है कि हाल ही में मंडला जिले में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल का प्रवास संपन्न हुआ था, लेकिन उनके जाते ही अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दे डाली। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जिले में सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहाँ हो रही है, जिससे अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Next Post

मंडला की 8 बेटियों का फुटबॉल की राष्ट्रीय टीम में चयन

Wed Aug 20 , 2025
मंडला। मंडला जिले की बेटियों ने एक बार फिर फुटबॉल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले की 8 महिला खिलाड़ियों को सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए चुना गया है। यह प्रतियोगिता 20 अगस्त से असम के जोरहट में शुरू हो गई है, जहाँ […]

You May Like