इंदौर के युवक से 2 लाख लूटने वाले 5 पकड़ाए 

जबलपुर। माढ़ोताल थान अंतर्गत पाटन बायपास सर्विस रोड पर 6 जून को बाइक सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में इंदौर से उधारी के पैसे वसूलने आए अभय कुमार सिंह (25) की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर, मारपीट कर 2 लाख से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों में राजेंद्र पटेल पिता छोटेलाल पटेल (26) निवासी चिमनी नगर मदन महल, शरद बेन पिता राकेश बेन यम (21) निवासी बेन मोहल्ला रामपुर आजाद चौक, बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना बेन पिता गया प्रसाद बेन (24) निवासी आजाद चौक बेन मोहल्ला गोरखपुर, आलोक पांडे पिता अशोक पांडेय (21) निवासी दूसरा पुल नेहरू नगर कैंट, रोहन और पुरोहित सिंह ठाकुर पिता संतोष ठाकुर (22) निवासी काली मंदिर के सामने बिलेहरी गोराबाजार शामिल हैं। आरोपियों की निशादेही पर लूटे हुये रूपयों में से 1 लाख रूपये नगद, घटना में प्रयुक्त एक एक्सिस, एवं स्ट्रीम मोटर सायकिल,1 चाकू जप्त किया गया । साथ ही अन्य मशरूका बरामद करने न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। प्रकरण में धारा 49 बीएनएस का इजाफा करते हुये आरोपी पियूष पटेल की तलाश जारी है।

पियूष के कहने पर हुई थी वारदात

पुलिस ने दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये। मुखबिरों को लगाया गया साथ ही साथ पीडित लोगों से विस्तृत पूछताछ की गयी जिस पर पता चला कि पीडित जब शाम के समय अपने साथी लखन चौरसिया के साथ अपने दोस्त पियूष पटेल के दोस्त राजेन्द्र पटेल के साथ मोटर सायकिल पर बैठकर दीनदयाल बस स्टैण्ड जा रहा था, उसी दौरान घटना हुई। जिस पर राजेन्द्र पटेल से विस्तृत पूछताछ की गयी, जो अपने साथी पियूष पटेल जो इंदौर मे है के कहने पर जबलपुर के अपने साथी आलोक पाण्डे, रोहित उर्फ रोहन ठाकुर, शरद बेन, बृजेश उर्फ बिज्जू अन्ना के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया।

Next Post

मोदी ने कुवैत के अमीर के साथ बात की, पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

Tue Jun 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 जून (वार्ता) पश्चिम एशिया में निरंतर बदल रही सुरक्षा स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा के साथ टेलीफ़ोन पर वहां की स्थिति पर चर्चा की तथा क्षेत्र में तनाव बढने पर चिंता व्यक्त की। श्री मोदी […]

You May Like