ब्लेड से बाइक सवार पर जानलेवा वार

जबलपुर। बेलबाग थाना क्षेत्र में बदमाशों ने ब्लेड से बाइक सवार पर जानलेवा वार कर दिया।पुलिस ने बताया कि रविवार को चिराग पासी 16 वर्ष निवासी किशोरीलाल यादव का बाड़ा घमापुर चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात लगभग 11-45 बजे अपने साथी शुभम सोनकर के साथ शुभम की गाड़ी से ब्यौहारबाग से कुंवरजी का बाड़ा घमापुर की ओर जा रहा था तभी बहुत तेज गति से 2 लड़के एक बिना नम्बर की एक्सिस में आये और टक्कर लगते बची तो हम लोगों ने कहा कि गाड़ी अच्छे से चलाओ, इसी बात पर गाड़ी में पीछे बैठा लड़का गाड़ी से उतरकर जान से मारने की नियत से ब्लेड से शुभम के गले की ओर हमला किया तो शुभम ने बचने के लिये गर्दन घुमाई ब्लेड शुभम के सिर में वाईं तरफ कान के पास लगकर चोट आयी, ब्लेड से हमलाकर करने वाले लड़के को गाड़ी चलाने वाला तनिष्क नाम से एवं ब्लेड चलाने वाला लडका गाड़ी चलाने वाले लडके को शुभ नाम से पुकार रहा था, गाड़ी चलाने वाला जान से मारने की धमकी दिया। दोनों एक्सिस से भाग गये।

Next Post

कांग्रेस ने तय की मिशन 2028 की दिशा, चुनौती है सांप्रदायिक राजनीति

Sun Nov 9 , 2025
पचमढ़ी। कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में आज रविवार को पार्टी ने आगामी मिशन 2028 की दिशा तय करते हुए राजनीतिक रणनीति पर मंथन किया। दिन की शुरुआत झंडा बंधन और सामूहिक व्यायाम से हुई, जिसमें जिलाध्यक्षों ने संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता का संदेश दिया। प्रथम सत्र में प्रदेश […]

You May Like