बस्तर संभाग में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सुकमा दंतेवाड़ा और जगदलपुर में बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

बस्तर, 26 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और नदी- नाले उफान पर हैं तथा निचले इलाकों में पानी घुस गया है।

सूत्रों के अनुसार बस्तर संभाग में पिछले आठ दस घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुकमा, जगदलपुर और दंतेवाड़ा जिले में रातभर हुई तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी घुसने की खबर है।

दंतेवाड़ा, सुकमा और जगदलपुर आठ दस घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश ने बारसूर, गीदम, दंतेवाड़ा, कुआकोंडा, कटेकल्याण, किरंदुल और बचेली क्षेत्र के सड़क यातायात को प्रभावित है। कई छोटे-बड़े पुलों के ऊपर से पानी बहने की सूचना मिली है।

वहीं छिंदगढ़ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) विजय प्रताप खेस ने कहा, “कलेक्टर सुकमा प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाए हुए हैं। झीरम जगदलपुर मार्ग बंद है। लेकिन पूरे जिले में आवागमन संबंधी किसी बड़ी बाधा की सूचना नहीं है। मैंने तोंगपाल इलाके के नायब तहसीलदार से भी एक रिपोर्ट मांगी है।” उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन ने यातायात विभाग को सतर्क कर दिया है और लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।

झीरम-जगदलपुर की तरह, सुकमा और जगदलपुर के बीच बने पुलों में भी पानी पुल के ऊपर से बहने की सूचना है।

 

Next Post

तेलंगाना में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अनुमान: मौसम विभाग

Tue Aug 26 , 2025
हैदराबाद, 26 अगस्त (वार्ता) मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम, जयशंकर भूपालपल्ली, महबूबाबाद, मुलुगु और वारंगल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। यहां जारी एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य […]

You May Like