29 मार्च से शुरू होगी जबलपुर से नवी मुंबई की वायुसेवा

जबलपुर: जबलपुर से नवी मुंबई के बीच इंडिगो की प्रस्तावित सीधी वायुसेवा 29 मार्च से शुरू हो रही है। इस वायुसेवा के होने से महाकौशल क्षेत्र के नागरिकों, उद्योग-व्यापार जगत तथा पर्यटन क्षेत्र को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है।यह जानकारी वायुसेवा संघर्ष समिति उड़ान जबलपुर के संयोजक हिमांशु खरे ने देते हुए नवभारत को बताया कि यह नई हवाई कनेक्टिविटी न केवल जबलपुर को देश की आर्थिक राजधानी से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।
इनको मिलेगा लाभ
हिमांशु ने ये भी कहा कि नवी मुंबई के नए उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उपलब्ध हैं जिनमें निकट भविष्य में और बढ़ोत्तरी होगी जिससे जबलपुर को कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों, पेशेवरों तथा आम नागरिकों को भी इस सेवा से बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में अध्ययन, चिकित्सा, रोजगार और व्यावसायिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को समय की बचत के साथ सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध होगा। वायुसेवा संघर्ष समिति उड़ान जबलपुर के संयोजक हिमांशु खरे ने ये भी बताया कि इंडिगो ने जबलपुर से नवीं मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए टिकिट बुकिंग भी शुरू कर दी है। नवीं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जबलपुर की सीधी वायुसेवा अब 29 मार्च से शुरू हो जाएगी।

Next Post

मदद के बहाने बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदला, खाते से पार किए 1.6 लाख

Sun Mar 8 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी लाइन फाटक के पास स्थित एक एटीएम में बुजुर्ग को मदद का झांसा देकर जालसाज ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 1 लाख 6 हजार 160 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर […]

You May Like