
ग्वालियर। कावेरी वेलफेयर फांउडेशन द्वारा जीवायएमसी क्लब, ग्वालियर में अपना चतुर्थ स्थापना दिवस, होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर शास्त्री के मंत्रोच्चार, सरस्वती पूजा एवं सरिता चौहान की सरस्वती वंदना के साथ हुआ । डॉ. शिवानी भार्गव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संस्था सदस्यों नरेश धारीवाल, विशाल रस्तोगी, नेहा नदीम खान, सोनू समद, जया धारीवाल के गीतों से माहौल फागुन की मस्ती से भर गया। कवियत्री पुष्पा मिश्रा ने काव्य रसिक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगर के 31 पत्रकारों को पत्रकारिता में विशिष्ठ योगदान हेतु शिरोमणि पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में मुख्य अतिथि सुधीर सक्सेना, संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, जयारोग्य समूह ने सामाजिक कल्याण एवं समरसता हेतु संस्थाओं की सक्रियता पर जोर दिया, साथ ही कावेरी वेलफेयर फाउण्डेशन को बधाई दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ ही विशिष्ठ अतिथि चंद्रमोहन शर्मा, जे.पी. सिंह कुशवाहा, रामबाबू कटारे, प्रमोद गुप्ता, संस्था संरक्षक महेश मुद्गल, विजय कब्जू, रंजीत पंचवानी, संस्था संचालक महेन्द्र भदकारिया, कांता शर्मा, हेमलता राव की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्णिमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव कंचन राव, संगठन मंत्री ऋषि जैन, कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवाल, सह संयोजक प्रवीण शर्मा ने अतिथियों का स्वागत तिलक एवं अंगवस्त्र पहनाकर किया। अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने स्वागत भाषण एवं सचिव कंचन राव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजन एवं समस्त व्यवस्थाओं का दायित्व मनोज अग्रवाल एवं प्रवीण शर्मा ने निभाया। इस अवसर पर डॉ. अनिल शर्मा, तरूण वर्मा, श्रेयांस जैन, दीपक चौधरी, रिषभ जैन, अभिषेक डंडौतिया, प्रियंका शर्मा, योगेश अग्रवाल, विशाल शर्मा, नेहा जैन, मुकेश जैन, हरीदास अग्रवाल, गौरव जैन, अशोक वाजपेई आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
