मैनचेस्टर, (वार्ता) भारत की बंगलादेश के खिलाफ महिला टी 20 विश्व कप में पांच विकेट की जीत में अर्धशतक बनाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच बनी शेफ़ाली वर्मा ने गुरूवार को कहा कि अगर वह नॉट आउट रहती तो ज़्यादा अच्छा होता।
शेफाली ने मैच के बाद कहा, ”मैं काफ़ी ख़ुश हूं जिस तरह से बल्लेबाज़ की लेकिन अगर मैं आउट नहीं होती तो और बेहतर होता। लेकिन आज के प्रदर्शन से ख़ुश हूं। हमारी रणनीति यही थी कि ख़राब गेंद पर हिट करना और स्ट्राइक रोटेट करते रहने पर ध्यान देना है। कुछ अलग बात नहीं हुई।
उन्होंने कहा, ”निश्चित तौर पर जिस तरह से मैं आउट हुई वो काफ़ी दुखद था, जैसा कि मैंने पहले भी कहा कि अगर मैं नॉट आउट रहती तो ज़्यादा अच्छा होता। नेट्स में मैं गेंद से काफ़ी अभ्यास करती हं, नई और पुरानी गेंद दोनों से। इसका श्रेय हरमन दी (हरमनप्रीत कौर) को भी जाता है। वो मुझे काफ़ी आत्मविश्वास देती हैं और मुझे अच्छी फ़ील्ड सेट करके देती हैं।
