फूड पॉइजनिंग की शिकायतों के मद्देनजर सांची पेड़ा स्कूलो में वितरण करना के निर्देश

सागर। आयुक्त सागर संभाग एवं प्रशासक बुंदेलखण्ड सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित सागर अनिल सुचारी ने संभाग के सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि इस वर्ष 15 अगस्त 2026 और 26 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्वों के समारोह में स्कूली बच्चों को मिठाई के रूप में “सांची पेड़ा” का वितरण किया जाए।आयुक्त कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रतिवर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर स्कूलों में आयोजित समारोहों में उपहार स्वरूप मिठाई और नागरिकों को नाश्ते के वितरण के दौरान अमानक स्तर की मिठाई के कारण फूड पॉइजनिंग की शिकायतें सामने आती हैं।इसी को ध्यान में रखते हुए संभाग के सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना एवं निवाड़ी जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों/कार्यालयों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व के समारोह में बुंदेलखण्ड सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, सागर द्वारा निर्मित “सांची पेड़ा” के वितरण के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

सीएम डॉ यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

Sat Aug 8 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में ग्लोबल फाउंडेशन दुबई के प्रेसिडेंट डॉ. दाऊद अल शेजावी ने भेंट की। डॉ. शेजावी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को 7 से 9 सितंबर तक दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग कांग्रेस-2026 के 15वें संस्करण का आमंत्रण दिया। इस […]

You May Like