
सिंगरौली । जिला मुख्यालय बैढ़न का शासकीय कन्या महाविद्यालय पिछले चार वर्षो से प्राचार्य विहीन है। कन्या महाविद्यालय वैशाखी के सहारे चल रही है।
यहां का प्रभार डिग्री कॉलेज बैढ़न के प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्धिकी के पास था। हालांकि वे पिछले सप्ताह से तबादला के चलते अवकाश पर हैं। हालांकि जब वे अवकाश पर रहते थे, उस दौरान किसी भी कन्या विद्यालय के प्रोफेसर को प्रभार सौप कर नही जाते थे। इतना ही नही कन्या महाविद्यालय में अब तक प्रशासनिक प्रभार भी नही सौपा गया है, जिसके चलते कन्या महाविद्यालय अस्त-व्यस्त हैं। चर्चा है कि डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य उक्त कॉलेज का प्रभार क्यो नही दिये, इस पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं।
