300 किलो पनीर और एक हजार लीटर पामोलीन तेल जब्त

इंदौर:आज जिला प्रशासन खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा नकली की आशंका में 3 किलो पनीर और 1 हजार लीटर पामोलिन तेल जब्त किया गया. उक्त कार्रवाई मूसाखेड़ी क्षेत्र में की गई.
शहर में फूड एंड ड्रग विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. आज कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर मूसाखेड़ी चौराहा स्थित मां कृपा डेयरी पर छापामार कार्रवाई की गई.

उक्त डेयरी से पनीर, मिक्स मिल्क, मिल्क केक, घी एवं फ्रायोलीन पामोलिन तेल का नमूना जांच के लिए लिया गया. मौके से 300 किलो पनीर एवं 64 टीन पामोलिन तेल लगभग 1000 किलो जब्त किया गया. उक्त प्रदार्थों का बाजार मूल्य तीन लाख 10 हजार के आसपास है. दुकान का पंजीयन नहीं होने के कारण निर्माण एवं विक्रय कार्य आगामी आदेश तक के लिए बंद करवाया गया. सभी नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

अगले माह नपा करेगी नगर की प्रतिभाओं का सम्मान

Fri Jan 16 , 2026
सीहोर। किसी भी नगर का विकास सही मायनों में तभी हो सकता है, जब उस नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाए. प्रतिभाओं के सम्मान से अन्य वर्गों के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है.ऐसी प्रतिभाओं को मंच से सम्मान देने के लिए नपा सात फरवरी को सम्मान समारोह आयोजित […]

You May Like