जिले के शासकीय भवन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे

रतलाम । जिले के शासकीय कार्यालय भवन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे, इसके लिए कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा सोमवार को बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ऊर्जा विकास निगम द्वारा कार्य किया जा रहा है। सरकारी कार्यालय जिनके भवन शासकीय है उनकी छत पर सोलर प्लेट तथा उपकरण स्थापित किए जाएंगे। बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम की योजना अनुसार अपने शासकीय भवन पर सौर ऊर्जा से रोशनी हेतु प्रस्ताव भेजें। इसके लिए ऊर्जा विकास निगम की मेल आईडी पर अधिकारी द्वारा निर्धारित फॉर्मेट की पूर्ति कर मेल किया जाएगा। ऊर्जा विकास निगम के अधिकारी श्री संतोष तंवर द्वारा निगम की योजना की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री बाथम ने जनजातिय कार्य विभाग के समस्त छात्रावासों की छतों पर सोलर उपकरण लगवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले के सभी शासकीय स्कूल भवनों पर भी सौर ऊर्जा से बिजली प्राप्त करने की योजना बनाई गई है, इसके लिए कंपनी के वेंडर द्वारा कार्यालयों की छतों पर सोलर उपकरण स्थापित किए जाएंगे, इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। कार्यालयों द्वारा विद्युत बिल का भुगतान कंपनी के वेंडर को किया जाएगा। स्थापना के पश्चात मरम्मत देखने का कार्य भी वेंडर द्वारा ही किया जाएगा। सौर ऊर्जा से बिजली बिल भी प्रति यूनिट 3 रुपए से 4 रुपए रहेगा।

Next Post

प्रतिबंधित पॉलीथीन निर्माण की 4 फेक्ट्री सील

Tue Jan 7 , 2025
  नवभारत न्यूज रतलाम।प्रतिबंधित पॉलीथीन के उपयोग एवं निर्माण पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाये जाने हेतु नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त दल ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथीन निर्माण की 4 फेक्ट्रीयों को सील किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त दल के साथ […]

You May Like