रन फॉर यूनिटी: देवलखेड़ा से करनवास तक निकली एकता पद यात्रा

राजगढ़/ब्यावरा। ग्राम देवलखड़ा से करनवास तक रन फॉर यूनिटी, एकता पदयात्रा निकाली गई. अतिथि वक्ताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्तरदायी शासन की भावना को मजबूत करना है.

एकता पदयात्रा में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार, सांसद रोडमल नागर, विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर विशेष रुप से उपस्थित रहे.

एकता पदयात्रा के दौरान 4 करोड़ 71 लाख रुपए से निर्मित होने वाली ग्राम पूनरखेड़ी से नापलियाखेड़ी तक सडक़ निमार्ण कार्य तथा ग्राम देवलखेड़ा से जोड़ तक 2 करोड़ 61 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सडक़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया.

राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा किरन फॉर यूनिटी एवं एकता पदयात्रा का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्तरदायी शासन की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि यह गांव सदैव विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है. उन्होंने 15 लाख रूपये की पुलिया निर्माण की घोषणा की. ग्राम भीलवाड़ा में नए विद्युत ग्रिड निर्माण की घोषणा भी की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी पर जनता का गहरा विश्वास है, क्योंकि वे देश की सुरक्षा और एकता के प्रतीक है. सरदार वल्लभभाई पटेल ने हमें एकता का संदेश दिया.

श्री पंवार ने घोषणा की कि पुनरखेडी ग्राम के विकास हेतु 8 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की जाएगी तथा सामुदायिक भवन निर्माण का प्रयास भी किया जाएगा.

रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी

एकता पदयात्रा के अवसर पर सांसद श्री नागर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने सांप्रदायिकता, भाषावाद और जातिवाद को तोडक़र पूरे देश में राष्ट्रवाद की भावना जगाई. उन्होंने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव रखी. आज भारत विश्व के सबसे सशक्त राष्ट्रों में से एक बनने की दिशा में अग्रसर है, जहां सबका विकास और कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है. भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने उस समय देश को एकता के सूत्र में पिरोया, जब अलगाववादी प्रवृत्तियां सक्रिय थी. एकता पदयात्रा का समापन करनवास में हुआ.

Next Post

अंजनी सभागार में गूंजे सुरों के संग ज्योत से ज्योत जगाने का संदेश

Thu Nov 13 , 2025
भोपाल। रविंद्र भवन के अंजनी सभागार में जब दीप प्रज्ज्वलन के साथ घर में पधारो गजानन जी भजन की स्वर लहरियां गूंजीं, तो पूरा वातावरण भक्ति और संगीत से भर उठा। संगीतमयी शाम जहां व्यास म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी 14वीं सफल प्रस्तुति ज्योत से ज्योत जगाते चलो के माध्यम से […]

You May Like