
सिवनी। थाना डूडा सिवनी क्षेत्र अंतर्गत नगझर के पास राजस्थानी ढाबा के सामने एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रक ने कार चालक को पीछे से टक्कर मार दी है।
जिससे कार चालक सहित परिवार के 7 लोगों को चोटें आई है। ट्रक पांढुर्णा से लखनादौन जा रहा था। एक घायल को नागपुर रेफर किया गया है ,जबकि 1 को सामान्य चोट है। इसके बाद पुलिस के प्रयास से आवागमन सामान्य कर ट्रक को थाना ले जाया गया है।
