इंदौर: एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर-दिल्ली रूट पर चलने वाली फ्लाइट संख्या एआई 803 और एआई 804 को 15 जुलाई तक रद्द कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एआई 803 फ्लाइट शाम 6:40 बजे दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरती थी, जबकि एआई 804 रात 10:25 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होती थी।
फ्लाइट रद्द होने के कारण इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। एयरलाइन द्वारा यात्रियों को सूचित कर टिकट रिफंड या पुनर्निर्धारण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उड़ान रद्द किए जाने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार तकनीकी या ऑपरेशनल कारण इसकी वजह हो सकते हैं
