पांच आईआईटी का होगा विस्तार

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,828.79 करोड़ रुपये की लागत से आंध्र प्रदेश (तिरुपति), छत्तीसगढ़ (भिलाई), जम्मू कश्मीर (जम्मू), कर्नाटक (धारवाड़) और केरल (पलक्कड़) में स्थापित पांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) की शैक्षणिक और बुनियादी ढांचे की क्षमता विस्तार को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।

पांच नए आईआईटी – आईआईटी तिरुपति, आईआईटी पलक्कड़, आईआईटी भिलाई, आईआईटी जम्मू और आईआईटी धारवाड़ की शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता का विस्तार किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया वर्ष 2025-26 से 2028-29 तक चार वर्षों की अवधि में पूरी होगी और इसकी कुल लागत 11,828.79 करोड़ रुपये है। मंत्रिमंडल ने इन में 130 प्रोफेसर और उससे ऊपर के पदों के सृजन सृजन को भी मंजूरी दी है। अगले चार वर्षों में इन आईआईटी में छात्र संख्या में 6500 से अधिक की वृद्धि की जाएगी।

मंत्रिमंडल की बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के उन्नयन और कौशल विकास के लिए पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लिए राष्ट्रीय योजना को भी स्वीकृति दी गयी। इसमें 60,000 करोड़ रुपये का परिव्यय होगा जिसमें केंद्रीय हिस्सा 30,000 करोड़ रुपये, राज्य हिस्सा 20,000 करोड़ रुपये और उद्योग हिस्सा 10,000 करोड़ रुपये हाेगा।

इस योजना के तहत, पांच राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर और लुधियाना में प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण (टीओटी) की बेहतर सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 50 हजार प्रशिक्षकों को सेवा-पूर्व और सेवाकालीन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Next Post

देश के 18 हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों पर 10 मई तक रोक

Wed May 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में 18 हवाई अड्डों पर सिविल उड़ानों को 10 मई तक रोक दिया गया है। भारतीय सेनाओं द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।