राजवैध डॉ. शास्त्री की द्वितीय पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जांच शिविर रविवार को

ग्वालियर। राजवैध डॉ वेणी माधव शास्त्री की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयुर्वेद स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन जैन छात्रावास में रविवार प्रातः 1 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। उक्त जानकारी डॉ वेणी माधव जी शास्त्री स्मृति सेवा संस्थान के सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने देते हुए बताया कि क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान ग्वालियर के सहयोग से इस शिविर में स्वास्थ जांच के साथ निःशुल्क औषधि वितरण के साथ निःशुल्क रक्त जांच भी की जाएगी। यह शिविर जैन छात्रावास में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा जिसमें आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ जांच की जाएगी। स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडे ओर सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए अपील की है।

Next Post

मोदी सहित भाजपा नेताओं ने केरल में स्थानीय निकायों के चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताया

Sat Dec 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तिरुवानंतपुरम महानगर निगम के चुनाव में पार्टी की भारी जीत को एक ऐतिहासिक राजनीतिक पल बताते हुए इसे एक परिवर्तन का संकेत बताया है तथा इसके लिए […]

You May Like