कचहरी परिसर से 2 लैपटॉप चोरी

सतना. कचहरी परिसर मैहर में अज्ञात चोर ने वहां पर रखे बैग सहित दो लैपटॉप पार कर दिए. पीडि़त सेवा प्रदाता द्वारा घटना की शिकायत से करते हुए वापस दिलाए जाने की मांग की गई है.

हरनामपुर वार्ड क्र. 24 मैहर के निवासी सुरेश कुमार मिश्रा कचहरी परिसर मैहर में सेवा प्रदाता का कार्य करते हैं. जिसके लिए उन्होंने दो लैपटॉप सहित कुछ अन्य उपकरण रखे हुए हैं. वे हर रोज की तरह अपने स्थान पर बैठकर कार्य कर रहे थे. शाम के लगभग 5 बजे अचानक किसी काम के चलते वे अपने स्थान से उठकर कार्यालय के अंदर चले गए. कुछ देर बाद ही जब वे वापस लौटकर आए तो उन्हें अपने दोनों लैपटॉप और बैग नदारद मिले. इस संबंध में उन्होंने आस पास मौजूद लोगों से पूछा. लेकिन कोई भी लैपटॉप ले जाए जाने के बारे में बता नहीं पाया. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने कोतवाली थाना मैहर पहुंचकर घटना की शिकायत की. सुरेश के अनुसार कचहरी परिसर के गेट के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. जिसकी जांच किए जाने पर कुछ जानकारी सामने आ सकती है.

Next Post

बाइक सवार बदमाशों ने डीजे संचालक को सरेआम मारी गोली

Sun Oct 5 , 2025
सतना अगले दिन सरेआम डीजे संचालक को गोली मार दी. गोली लगने से घायल डीजे संचालक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रीवा रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाकर आरोपियों की पहचान करते हुए उन्हें पकडऩे के प्रयास किए जा रहे […]

You May Like