रेलवे कार्यों का निरीक्षण कर बोले सांसद डॉ. मिश्रा दिसम्बर तक सीधी पहुंचेगी ट्रेन

 

सीधी। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने रामपुर नैकिन, चुरहट, सीधी रेलवे स्टेशन, रेलवे टनल और सोन ब्रिज सहित जिले के रेलवे प्रोजेक्ट स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रामपुर नैकिन स्टेशन लगभग तैयार है और चुरहट व नौढ़िया स्टेशनों का कार्य तेजी से हो रहा है। ट्रेन का ट्रायल बघवार तक सफल रहा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह परियोजना तेज़ी से आगे बढ़ रही है। दिसंबर तक ट्रेन सीधी तक पहुंचेगी।

Next Post

प्रशासन भाजपा के दबाव में, कांग्रेस एक माह बाद करेगी आंदोलन

Thu May 29 , 2025
मंदसौर।पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का मंदसौर आगमन हुआ। खेड़ा खुंटी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उन्हें भाजपा के खिलाफ डटकर लड़ने का संदेश दिया। सिंह ने भाजपा नेताओं पर सेना और देश विरोधी बयानबाज़ी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस […]

You May Like