
मंदसौर।पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का मंदसौर आगमन हुआ। खेड़ा खुंटी में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर उन्हें भाजपा के खिलाफ डटकर लड़ने का संदेश दिया। सिंह ने भाजपा नेताओं पर सेना और देश विरोधी बयानबाज़ी करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और फर्जी प्रकरण वापसी नहीं हुई तो एक माह बाद जन आंदोलन होगा। सम्मेलन में प्रियव्रत सिंह और विधायक विपिन जैन ने भी कार्यकर्ताओं को समर्थन का भरोसा दिलाया।
